आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को सेंट्रल भाटिया सभा की ओर से पूर्वी दिल्ली की टीम ने रोटरी क्लब शाहदरा के सहयोग से प्रीत विहार में विशाल रक्तदान शिविर एवं निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का सफल आयोजन किया।
इस आयोजन की सफलता में तन, मन और धन से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों, स्वयंसेवकों एवं कार्यकर्ताओं का हम हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।
हमारे आदरणीय संरक्षक श्री दर्शन भाटिया जी, श्री अमरनाथ भाटिया जी एवं श्री कश्मीरी लाल भाटिया जी का विशेष धन्यवाद, जिनका स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमें निरंतर प्राप्त होता रहा।
आज लगभग 200 सदस्यों ने निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का लाभ उठाया तथा 79 रक्तवीरों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। सभी रक्तदाताओं को सम्मानस्वरूप प्रशस्ति-पत्र (Certificate) प्रदान किए गए।
इस अवसर पर रोटरी क्लब शाहदरा के पदाधिकारियों, अपोलो हॉस्पिटल चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम का भी सम्मान किया गया। उनके अमूल्य सहयोग के बिना इस आयोजन की सफलता संभव नहीं थी।
एक बार पुनः सभी सहयोगियों, रक्तदाताओं, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं उपस्थित सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार। आप सभी के सहयोग से यह रक्तदान एवं मेडिकल चेकअप शिविर पूर्णतः सफल एवं प्रेरणादायक रहा।
"रक्तदान – महादान, जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार।"
सादर
सेंट्रल भाटिया सभा